Type 2 Diabetes Symptoms, Treatment and more – In hindi!

Type 2 Diabetes Symptoms, Treatment and more : Type 2 diabetes एक आजीवन साथ चलने वाली बीमारी है जो आपके शरीर को Insulin hormone का ठीक से इस्तेमाल करने से रोकती है। Insulin resistance (प्रतिरोध) एक शब्द है जिसका उपयोग type 2 diabetes से ग्रस्त लोगो को वर्णन के लिए किया जाता है।

Type 2 diabetes में मुख्य रूप से दो परस्पर संबंधित समस्याएं होती हैं। आपका अग्न्याशय (pancreas) पर्याप्त मात्रा में Insulin hormone का उत्पादन नहीं करता हैं। जिससे पहली समस्या यह आती है की hormone जो आपकी कोशिकाओं में Sugar की गति को नियंत्रित करता है वह नियंत्रण नहीं कर पाता हैं। और दूसरी ओर कोशिकाएं Insulin के लिए खराब प्रतिक्रिया देती हैं और कम Sugar लेती हैं।

यूँ तो विज्ञान के पास भी अब तक type 2 diabetes का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, लेकिन वजन कम करना, अच्छा खाना लेना और व्यायाम करना आपको इस बीमारी पर नियंत्रण करने में मदद कर सकता है। और अभाग्यवश अगर आप वजन काम करने, अच्छा खाना लेने और व्यायाम करने के बाद भी नियंत्रण नहीं कर पाते है तो आपको diabetes की medicines या insulin therapy की भी आवश्यकता हो सकती है।

तो चलिए बिना समय गवाएं इसके symptoms, treatment और prevention के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

Type 2 Diabetes symptoms (टाइप 2 मधुमेह के लक्षण)

Type 2 diabetes के लक्षण बहुत ही कम होते हैं कि आप उन पर ध्यान ही नहीं देते। एक रिसर्च के अनुसार लगभग 80 लाख लोग जो इस बीमारी से ग्रस्त है, वे इसे और इसके लक्षणों को जानते ही नहीं हैं।

इसके लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:- signs of type 2 diabetes

  • Type 2 diabetes से ग्रस्त लोगो को प्यास बहुत अधिक लगती है। और उनका गला एक निरंतरता के बाद सूखता रहता हैं।

  • बिना प्रयास करें वजन घटता रहता है। type 2 diabetes mellitus

  • भूख ज्यादा लगती है और हर समय एक थकान सी बनी रहती हैं। type2 diabetes symptoms

  • आपकी नजर कमजोर होने लगती है और चोट के घाव भरने में अधिक समय लगता हैं। साथी ही आप बार-बार संक्रमण के शिकार होते हैं।

  • Type 2 diabetes से ग्रस्त लोगो के हाथ या पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी रहती हैं। साथ ही बगल और गर्दन पर काले धब्बे बन जाते हैं।

  • इसके असर से आपके व्यवहार में भी बदलाव आता है और एक अजीब सा चिड़चिड़ापन मन में बना रहता हैं।

Type 2 Diabetes Treatment (टाइप 2 मधुमेह उपचार)

Type 2 diabetes के उपचार के लिए आपको अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव करने होंगे और साथ ही कुछ प्रमाणित दवाइयों का सेवन करना होगा। जो की निम्न प्रकार से हैं :-

दैनिक जीवन में बदलाव

 

व्यायाम

अगर आप मधुमेह रोगी है और आपका वजन भी बहुत ज्यादा हैं। तो आपको हर दिन 30 से 60 मिनट तक का व्यायाम करने की आवश्यकता हैं। व्यायाम में आप Walk कर सकते हैं, दौड़ लगा सकते हैं और Swimming जैसे क्रियाकलाप कर सकते हैं।

और यदि आप ऐसी दवाओं का सेवन करते हैं जो आपके Blood sugar को कम करती है, तो आपको व्यायाम से पहले हमेशा नाश्ता करना है। साथ ही आप शक्ति प्रशिक्षण, जैसे योग या भारोत्तोलन को भी अपने exercise routing में शामिल कर सकते हैं।

पौष्टिक भोजन

वैसे तो Type 2 diabetes के लिए कोई विशिष्ट आहार नहीं है। फिर भी कम कैलोरी खाना, अपने आहार में सब्जियों और फलों को शामिल करना, अधिक फाइबर युक्त खाना लेना। आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। अब बात करे क्या नहीं खाना है तो carbs और sweets से आपको उचित दुरी बना कर रखनी हैं। एक मधुमेह रोगी के लिए इन दोनों का परहेज काफी जरुरी होता हैं।

ब्लड शुगर की निरंतर जांच

आपके उपचार के आधार पर, खासकर यदि आप Insulin का प्रयोग करते हैं, तो आपका डॉक्टर आपको बताएगा कि क्या आपको अपने Blood sugar level की निरंतर जांच कराने की आवश्यकता रहती है और ये भी मालूम करें की कितने समय के अंतराल से कितनी बार ये जांच होनी चाहिए है।

दवाई

यदि दैनिक जीवन में बदलाव करने के बाद भी आप Blood sugar को नियंत्रित नहीं कर पाते है, तो आपके पास सिर्फ दवाई का विकल्प ही शेष रह जाता है। Type 2 diabetes के रोगियों के लिए बेहतरीन और आमरूप से उपयोग होने वाली कुछ दवाइयां निम्नलिखित हैं :-

  • DPP-4 inhibitors :- ये दवाएं वैसे तो आपके Blood sugar level को कम करने में मदद करती हैं, लेकिन कुछ लोगो का कहना है की इनके सेवन से उन्हें जोड़ों के दर्द और pancreas में जलन का सामना करना पड़ा हैं। इन दवाइयों में शामिल है linagliptin (Tradjenta), sitagliptin (Januvia) और saxagliptin (Onglyza).

  • SGLT2 inhibitors :- Canagliflozin (Invokana), dapagliflozin (Farxiga), or empagliflozin (Jardiance) आपके गुर्दे को अधिक ग्लूकोज को फ़िल्टर करने में मदद करते हैं। अस्पताल में भर्ती होने या दिल की विफलता से मृत्यु के जोखिम को कम करने में भी Empagliflozin का प्रयोग किया जाता है।

  • Metformin (Fortamet, Riomet, Glucophage, Glumetza) :- यह आमतौर पर type 2 diabetes के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पहली दवा है। यह आपके लीवर द्वारा बनाए जाने वाले ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है और आपके शरीर को इससे बनने वाले इंसुलिन के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया करने में मदद करता है।

  • Insulin :- इसका प्रयोग तब किया जाता है जब हर तरह की दवाई विफल हो जाती है तब आप Insulin detemir (Levemir) या insulin glargine (Lantus) के रात में लंबे समय तक चलने वाले शॉट ले सकते है। फिर भी डॉक्टर इसका प्रयोग तभी करते हैं जब यदि initial fasting plasma glucose 250 से अधिक हो या HbA1c 10% से अधिक हो।

इनके आलावा Sulfonylureas, Meglitinide, Thiazolidinediones, GLP-1 receptor agonists आदि दवाइयों को भी Blood sugar level को नियंत्रण करने प्रयोग किया जाता हैं।


महत्वपूर्ण सुझाव

Type 2 diabetes की जटिलताओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसको निम्नलिखित तरीको से नियंत्रण करने का प्रयास करें :-

  • समय-समय पर Blood sugar की जांच कराएं। type-2-diabetes
  • अच्छा और पौष्टिक भोजन खाएं और कभी भी अपना खाना लेना न भूलें।
  • अपनी diabetes की दवाइयां या Insulin shot समय पर लें।
  • बड़ी मुसीबत से बचने के लिए लिए शुरू में ही अपने डॉक्टर को दिखने वाले लक्षण बताएं। और डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवाई का सेवन करें।
  • साथ ही यदि आप धूम्रपान करते है तो उसको तुरंत छोड़ दें। type2 diabetes mellitus
  • हर समय सक्रिय रहें, आलस्य छोड़ें और व्यायाम के माध्यम से अपना वजन 7 से 10 प्रतिशत तक कम करें। वजन कम करने से मधुमेह से होने वाली आपकी समस्याएं आधी हो जाती हैं। treatment for type 2 diabetes

Related Questions.

What is difference between type 1 and type 2 diabetes?

टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के बीच मुख्य अंतर यही है कि टाइप 1 डायबिटीज एक आनुवंशिक बीमारी है जो अक्सर जीवन में जल्दी दिखाई देती है, और टाइप 2 मुख्य रूप से जीवन शैली से संबंधित है और समय के साथ विकसित होती है।

What causes diabetes type 2?

टाइप 2 डायबिटीज मुख्य रूप से दो परस्पर संबंधित समस्याओं का परिणाम है: मांसपेशियों, वसा और यकृत में कोशिकाएं इंसुलिन के लिए प्रतिरोधी बन जाती हैं। चूंकि ये कोशिकाएं इंसुलिन के साथ सामान्य तरीके से तालमेल नहीं करती हैं, इसलिए वे पर्याप्त शुगर नहीं ले पाती।

Can type 2 diabetes be cured?

जी नहीं ,टाइप 2 डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन वजन कम करना, अच्छा खाना और व्यायाम करना आपको इस बीमारी की रोकथाम करने में मदद कर सकता है।

What does diabetes type 2 mean?

टाइप 2 डायबिटीज शरीर में शर्करा (ग्लूकोज) को नियंत्रित करने और ईंधन के रूप में उपयोग करने के तरीके में एक हानि है।

 

National Diabetes Statistics Report 2022 :- CLICK HERE

Also read this : Pushpa Kamal Dahal Biography in hindi – जाने सब कुछ।

Leave a Comment